ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

मदरसा में छापेमारीः पिस्टल, कारतूस व संदिग्ध दस्तावेज मिले

चकिया। गवन्दरा के झाझा टोला स्थित इस्लामिया मदरसा में रविवार को छापेमारी की गई। इस दौरान इस्लामिया मदरसा के एक कमरे से देशी पिस्टल, कारतूस व कुछ कागजात भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि मदरसे में कुछ संदिग्ध लोग ठहरे हुए हैं और संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। वहीं हथियारों की खरीद बिक्री की भी सूचना थी। इसपर चकिया डीएसपी संतोष कुमार व थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मदरसे पर अचानक छापेमारी गई। तलाशी के दौरान बंद कमरे से एक देशी पिस्तौल व कारतूस एवं कई संदिग्ध दस्तावेज पुलिस ने बरामद किए हैं। इसके साथ ही तीन संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इनमें मदरसे का मौलाना मो. शोएब, केयरटेकर मो. मनौवर और सेक्रेटरी मो. फारुख शामिल हैं।

पीएफआई कनेक्शन की होगी जांच

घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड, एफएसएल की टीम पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि इन तीनों का पीएफआई कनेक्शन तो नहीं है। पीएफआई मॉड्यूल का खतरनाक वांटेड आरोपी उस्मान सुल्तान खान उर्फ याकूब को 2023 में इसी मदरसा से गिरफ्तार किया गया था। तब से यह मदरसा संदिग्ध बना हुआ है। वह मदरसा में कई महीनों से छुपकर रहा रहा था। पटना के फुलवारी टेरर मॉड्यूल सामने आने के बाद याकूब का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वो पीएफआई का झंडा लगाकर कुछ युवकों को ट्रेनिंग देता दिखाई दे रहा था।

20 फरवरी 2023 को एनआईए की टीम ने चकिया के गांधी मैदान में सघन जांच की थी। चकिया के गांधी मैदान में अगस्त 2021 में पीएफआई का ट्रेनिंग कैंप लगाने की सूचना एनआईए को मिली थी। पीएफआई के तत्कालीन जिलाध्यक्ष याकूब खान उर्फ सुल्तान उस्मान खान ने गांधी मैदान में पीएफआई का सात दिवसीय ट्रेनिंग सेंटर लगाया था। इसमें युवकों को ट्रेनिंग दी गई थी।

What's your reaction?

Related Posts