ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

Railway News: अकलतरा में चौथी लाइन कार्य के कारण 11 से 18 अप्रैल तक कई यात्री गाड़ियां रद्द, यात्रियों को भारी असुविधा

Railway News:  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर मंडल में हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर चल रहे बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी लाइन निर्माण कार्य के कारण यात्री सुविधाओं में एक बार फिर बड़ा असर पड़ेगा।

 अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी और यार्ड रिमॉडलिंग के साथ प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ट्रेन परिचालन 11 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक प्रभावित रहेगा। रेलवे ने पहले तय तारीख को रिसेड्यूल कर अब इस कार्य को 11 से 18 अप्रैल तक करने का फैसला लिया है।

रद्द होने वाली मुख्य गाड़ियां:

– 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू — 11 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक पूरी तरह रद्द 
– 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर — 12 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक रद्द 
– 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर — 11 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक रद्द 
– 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर — 11 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक रद्द 
– 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर — 12 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक रद्द 
– 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर — 11 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक रद्द 
– 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर — 12 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक रद्द 
– 68734/68733 बिलासपुर–गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू — 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक रद्द 
– 68732/68731 बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर मेमू — 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक रद्द 
– 58210 बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर — 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक रद्द 

आंशिक रूप से प्रभावित गाड़ियां (Short Termination/Origination):

  • – 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर — गोंदिया से चलेगी लेकिन बिलासपुर में समाप्त हो जाएगी (झारसुगुड़ा तक रद्द) 
  • – 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर — बिलासपुर से प्रारंभ होगी (झारसुगुड़ा–बिलासपुर खंड रद्द)

यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था:

रेलवे ने कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249 एवं 18252/18251) को 11 से 18 अप्रैल तक कोरबा–बिलासपुर–कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है।

What's your reaction?

Related Posts