ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

Raipur Nagar Nigam News:अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, स्कूलों के पास नशे का सामान जब्त

Raipur Nagar Nigam News: कुशालपुर में इंडियन कॉफी हाउस के पीछे अनुमति के विपरीत बना हिस्सा तोड़ा, पान ठेलों को कड़ी चेतावनी

Raipur Nagar Nigam News: रायपुर। राजधानी में अवैध निर्माण और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर रायपुर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन-5 की टीम ने कुशालपुर क्षेत्र में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की।

नगर निगम जोन-5 के जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में नगर निवेश विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर-3, सुमेरु मठ के पास कुशालपुर रिंग रोड नंबर-1 स्थित इंडियन कॉफी हाउस के पीछे अनुमति के विपरीत निर्मित भवन के हिस्से को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता नागेश रामटेके और उप अभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर मौजूद रहे।

इसके साथ ही निगम की टीम ने कुशालपुर क्षेत्र में शासकीय स्कूलों के आसपास संचालित पान ठेलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुटखा पाउच, सिगरेट पैकेट सहित अन्य नशे की सामग्री जब्त की गई।

निगम अधिकारियों ने संबंधित ठेला संचालकों को भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी है। निगम का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण और सार्वजनिक स्थलों पर नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

What's your reaction?

Related Posts