ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

Raipur News: OLX के जरिए 2 लाख की ठगी करने वाले 2 आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Raipur News:  रायपुर। ऑनलाइन ठगी के एक मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुरानी बस्ती और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को समस्तीपुर से गिरफ्तार किया है।

मामले के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना पुरानी बस्ती में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 फरवरी 2026 को OLX के माध्यम से कैमरा खरीदने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों ने उससे संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को “ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर” बताकर भरोसा दिलाया और अलग-अलग UPI आईडी के जरिए कुल 2 लाख रुपये ठग लिए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने मोबाइल बंद कर दिया।

इस मामले में अपराध क्रमांक 60/2026 के तहत धारा 318(4) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल और डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला के मार्गदर्शन में एडिशनल डीसीपी राहुल शर्मा तथा एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

जांच के दौरान मोबाइल नंबर, बैंक खातों, CDR और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का विश्लेषण किया गया, जिससे आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद विशेष टीम को बिहार रवाना किया गया, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • धीरज कुमार महतो (38 वर्ष), निवासी समस्तीपुर, बिहार
  • सुबोध कुमार सिंह (25 वर्ष), निवासी समस्तीपुर, बिहार

पुलिस की अपील
रायपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि OLX जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीद-फरोख्त करते समय सावधानी बरतें। किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अग्रिम भुगतान न करें और पैसे ट्रांसफर करने से पहले विक्रेता की सत्यता की जांच अवश्य करें।

किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

ये पढ़ना न भूले

What's your reaction?

Related Posts