ब्रेकिंग खबरें

अपराधछत्तीसगढ़

Raipur News: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी ने पकड़ी 1,00,00,000 की टैक्स चोरी

रायपुर। स्टेट जीएसटी इंटेलिजेंस टीम ने भैंसथान स्थित आशापुरा कॉम्प्लेक्स में आयरन और स्टील की ट्रेडिंग करने वाली दो फर्मों पर छापा मारा है। इस कार्रवाई में लगभग एक करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के बड़े प्रमाण मिले हैं।

 कार्रवाई गुरुवार सुबह 4 बजे तक चली। जीएसटी की टीमें बुधवार रात करीब 12 बजे से ही आशापुरा कॉम्प्लेक्स में मौजूद थीं और सुबह 4 बजे तक दस्तावेजों की जांच करती रहीं। छापे में शामिल अधिकारियों में स्पेशल कमिश्नर तक की टीम शामिल रही।

फर्मों के नाम

  • लक्ष्मी कमर्शियल
  • एसआरएस ट्रेडर्स

दोनों फर्में लंबे समय से कच्चे माल (आयरन और स्टील) का व्यापार कर रही थीं। सूत्रों के अनुसार, जब्त दस्तावेजों से टैक्स चोरी के ठोस सबूत मिले हैं।

कार्रवाई का नेतृत्व

  • जीएसटी कमिश्नर पुष्पेंद्र कुमार मीणा
  • तरन्नुम वर्मा (IRS)

सूत्रों का कहना है कि इस छापे के आधार पर अन्य फर्मों को भी रडार पर लिया जाएगा और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जा सकती है। टैक्स चोरी की राशि की आधिकारिक पुष्टि शुक्रवार को होने की संभावना है। स्टेट जीएसटी की इस बड़ी कार्रवाई से आयरन-स्टील व्यापार में टैक्स चोरी के खिलाफ सख्त रुख का संकेत मिलता है। विभाग अब आगे की जांच में और फर्मों तक पहुंचने की तैयारी कर रहा है।

What's your reaction?

Related Posts