Raipur Railway News: अकलतरा के पास रिलीविंग गर्डर लॉन्चिंग के लिए ब्लॉक, बिलासपुर-रायपुर सेक्शन में असर
Raipur Railway News: रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत निपानिया–भाटापारा सेक्शन में समपार फाटक क्रमांक 380 अकलतरा के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे द्वारा बॉक्स पुशिंग हेतु रिलीविंग गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा, जिसके लिए अप, डाउन एवं मिडिल लाइन पर ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक स्वीकृत किया गया है।
निर्धारित ब्लॉक अवधि के अनुसार
डाउन लाइन पर 17 अप्रैल 2026 को रात 01:00 बजे से सुबह 04:30 बजे तक (3 घंटे 30 मिनट) ब्लॉक रहेगा। वहीं अप लाइन पर 18 अप्रैल रात 22:15 बजे से 19 अप्रैल 02:15 बजे तक (4 घंटे) तथा मिडिल लाइन पर 18 अप्रैल 22:15 बजे से 19 अप्रैल 01:45 बजे तक (3 घंटे 30 मिनट) ब्लॉक लिया जाएगा।
इन तिथियों में रद्द रहेंगी ट्रेनें
रेलवे के अनुसार 17 एवं 19 अप्रैल 2026 को कई लोकल मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें 68728 बिलासपुर–रायपुर मेमू, 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू, 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू और 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू शामिल हैं।
शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन
इसी प्रकार 17 एवं 19 अप्रैल को 68861/68862 गोंदिया–झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होगी। यह गाड़ी गोंदिया से बिलासपुर के बीच ही संचालित होगी और आगे का हिस्सा आंशिक रूप से रद्द रहेगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए विकास कार्यों में सहयोग की अपील की है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 139 पर लेने की सलाह दी गई है।



















