ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

पर्दे पर सौरव गांगुली बनेंगे राजकुमार राव, जानें कब से शुरू होगी बायोपिक की शूटिंग?

राजकुमार राव जल्द ही सौरव गांगुली की लाइफ पर बनने जा रही बायोपिक पर जल्द ही काम शुरू करेंगे। सौरव गांगुली की लाइफ पर बनने जा रही इस बायोपिक की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू हो सकती है। राजकुमार राव रियल लोकेशन्स पर फिल्म की शूटिंग करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड और ईडन गार्डन्स में फिल्म की शूटिंग होगी।

रियल लोकेशन्स पर होगी बायोपिक की शूटिंग

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, “गांगुली की लाइफ के अहम पार्ट्स को दिखाने के लिए मेकर्स ने लॉर्ड्स और ईडन गार्डन्स का चुनाव किया गया है। लॉर्ड्स को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है, गांगुली की जर्नी में लॉर्ड्स एक अहम जगह होल्ड करता है इसलिए मेकर्स ने रियल लोकेशन पर शूट करने का तय किया है।”

जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

सौरव गांगुली की लाइफ पर बन रही बायोपिक विक्रमादित्य मोटवानी और लव रंजन बना रहे हैं। मोटवानी और लव फिल्म्स दोनों फिल्म को बड़े स्केल पर बनाने का प्लान कर रहे हैं। फिल्म को रियल लोकेशन्स पर शूट करना हमेशा से विजन रहा है। अभी परमीशन्स पर काम चल रहा है, और टीम मार्च में कोलकाता, मुंबई और लंदन में शूटिंग का प्लान कर रही है।

गांगुली की बायोपिक से पहेल इस बायोपिक में नजर आएंगे सौरव गांगुली

राजकुमार राव ने भी फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। वो फिल्म के लिए क्रिकेट ट्रेनिंग भी लेंगे। फिल्म में सौरव गांगुली की ऑन फील्ड हीरोइक घटनाओं का जिक्र किया जाएगा। साथ ही, फिल्म में देखने को मिलेगा कि कैसे सौरव गांगुली का भारतीय क्रिकेट पर जोरदार छाप छोड़ी है।

राजकुामर ने इंस्टा पर खुद दी थी बायोपिक की जानकारी

राजकुमार राव की बात करें तो कुछ वक्त पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर उज्जवल निकम और सौरव गांगुली की फोटो शेयर की। इस पोस्ट के साथ उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने हाल ही में अपनी अगली फिल्म निकम बायोपिक की शूटिंग खत्म की है। राजकुमार राव के पोस्ट से साफ है कि सौरव गांगुली की बायोपिक से पहले वो एक औस बायोपिक में नजर आएंगे।

कब रिलीज होंगी दोनों बायोपिक?

रिपोर्ट्स की मानें तो निकम इसी साल 2026 में रिलीज की जाएगी. वहीं गांगुली की बायोपिक इस साल शुरू होने के बाद, अगले साल 2027 में कहीं बीच में रिलीज की जाएगी.

What's your reaction?

Related Posts