बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. जिसमें छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा को बिहार की जिम्मेदारी मिली है. बीजेपी ने बिहार सहित हरियाणा और ओडिशा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.
बिहार में 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए मैदान में छह उम्मीदवार हैं. इनमें NDA के प्रत्याशी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री और जदयू नेता रामनाथ ठाकुर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व विधायक शिवेश कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से उपेंद्र कुशवाहा ने पर्चा भरा है. वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने एडी सिंह को प्रत्याशी बनाया है.
पांचवी सीट को लेकर फंसा पेंच
बिहार में पेंच पांचवी सीट को लेकर फंसा है, जिसकी वजह से चुनाव की स्थिति बनी है. इसी स्थिति को देखते हुए भाजपा ने छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को बिहार में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.



















