नई दिल्ली/सिकंदराबाद, 4 अप्रैल 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) ने विभिन्न ट्रेड्स में 2801 एक्ट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 और अप्रेंटिसशिप रूल्स 1962 के तहत की जा रही है।
महत्वपूर्ण तिथियां:
– ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 12 मार्च 2026
– आवेदन की अंतिम तिथि: 11 अप्रैल 2026
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
– किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए।
– संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
आयु सीमा (11 अप्रैल 2026 को आधार मानकर)
– न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
– अधिकतम आयु: 24 वर्ष
– आरक्षित वर्गों को रेलवे के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
ट्रेड्स और विभाग
भर्ती सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, पर्सनल और एसएंडटी विभागों के अंतर्गत विभिन्न ट्रेड्स में हो रही है, जिनमें शामिल हैं:
– फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, पेंटर, एसी मैकेनिक, कारपेंटर, COPA आदि (कुल 13 ट्रेड्स)।
चयन प्रक्रिया
– बिना लिखित परीक्षा के चयन पूरी तरह मेरिट बेस पर होगा।
– मेरिट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होगी।
– चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के दौरान ₹7000 से ₹12000 प्रति माह तक स्टाइपेंड मिलेगा।
आवेदन शुल्क
– सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी: ₹100
– एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए: निशुल्क
आवेदन कैसे करें?
1. आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
2. Apprentice Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. New Registration करें, फिर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
4. फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें, दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
5. फीस ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट रख लें।
यह भर्ती 10वीं पास और आईटीआई धारक युवाओं के लिए रेलवे में अच्छी करियर शुरू करने का सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ लें और अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 से पहले आवेदन पूरा कर लें।



















