ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

पहाड़ी चौक से शुक्रवारी बाजार तक सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, 3 माह में पूरा होगा

रायपुर। पहाड़ी चौक से शुक्रवारी बाजार तक सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट को आखिरकार गति मिल गई है। शासन ने नई गाइडलाइन के तहत मुआवजा राशि मंजूर कर दी है, जिससे प्रभावित रजिस्ट्री धारकों को अब बढ़े हुए रेट पर भुगतान किया जाएगा। इस फैसले से 72 रजिस्ट्री धारकों को सीधा लाभ मिलेगा।

शासन ने भू-स्वामियों को पुरानी गाइड लाइन लाइन दर से जमीन का मुआवजा 29 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर तय किया गया था। इसी दौरान कलेक्टर गाइड लाइन बढ़ गई। इस दौरान भू-स्वामियों ने पुराने दर को कम बताते हुए पुराने रेट पर भुगतान लेने से साफ इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार मुआवजा तय किया जाए। इस कारण मामला पिछले चार माह से अटका हुआ है। मामला शासन स्तर तक पहुंचा, जिसके बाद नई गाइडलाइन लागू की गई। नई गाइड लाइन के हिसाब से अब मुआवजा दर 36 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है। यानी प्रति वर्गमीटर 7 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे करीब 36 करोड़ लागत बढ़ गई है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना है कि रिवाइज के लिए शासन के पास भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शुक्रवारी बाजार से स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण कार्य शहर के यातायात दबाव को कम करने के लिए बेहद जरूरी है। वर्तमान में पीडब्ल्यूडी ने शुक्रवारी बाजार से पहाड़ी चौक 50 से अधिक लोगों का मकान नजूल की जमीन पर बना था। पीडब्ल्यूडी इनको चेक दे दिया है।

इसमें 22 लोगों के मकानों का वैल्यूएशन का काम चल रहा है तो वहीं सरकारी भवनों की शिफ्टिंग शुरू हो गई है। यह सड़क व्यस्ततम इलाकों में आता है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। सड़क संकरी होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। चौड़ीकरण के बाद यातायात सुगम होगा और आसपास के व्यापारियों को भी फायदा मिलेगा।

ट्रैफिक दबाव कम होगा

पीडब्ल्यूडी के अफसर ने बताया कि रजिस्ट्री धारकों की लिखित सहमति के बाद एसडीएम कार्यालय से (क) (ख) के रूप में प्रकाशन होगा। इसके बाद अधिग्रहण और भुगतान की कार्रवाई आगे बढ़ेगी। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नई दर के हिसाब से पेमेंट करने पर विवाद खत्म होगा। इसके बाद सीमांकन, मूल्यांकन और भुगतान की प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी की जाएगी, ताकि सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू हो सके। शहरवासियों को भी इस परियोजना से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच यह सड़क चौड़ीकरण विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजरें रजिस्ट्री धारकों की सहमति और परियोजना की औपचारिक शुरुआत पर टिकी हैं।

सड़क चौड़ीकरण इसलिए जरूरी

वर्तमान में पहाड़ी चौक से शुक्रवारी बाजार की सड़क सिंगल लेन और संकरी है। शाम 4 से हो रात आठ बजे तक यहां से गुजरना मुश्किल जाता है। इसलिए चौड़ीकरण जरूरी हो गया है। इसके लिए मुआवजा और सड़क चौड़ीकरण के लिए 32 करोड़ की राशि जारी हो गई है। यह सड़क बीच से दोनों तरफ करीब 33-33 फीट चौड़ी की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पीडब्ल्यूडी ने दूसरे फेस में मंदिर से रेलवे अंडरब्रिज तक चौड़ीकरण के लिए शासन को 80 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। शासन से मंजूरी मिलते ही तोड़फोड़ शुरू हो जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts