Salman Khan Viral Video: हाल ही में सलमान खान एक खास इवेंट में नजर आए, जहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. यह मामला आईएसपीएल इवेंट का है, जहां हजारों लोग मौजूद थे. सलमान यहां क्रिकेट मैच देखने पहुंचे थे और मैदान पर भी दिखे. इसी दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
जब सलमान ने बढ़ाया हाथ, सामने से नहीं मिला जवाब
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट में एक रोबोट भी रखा गया था. जैसे ही सलमान खान की नजर उस रोबोट पर पड़ी, वह खुश हो गए. भाईजान ने मजाकिया अंदाज में रोबोट से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया. लेकिन रोबोट ने कोई हरकत नहीं की. न हाथ मिलाया, न कोई रिएक्शन दिया.
यह देखकर कुछ पल के लिए सलमान भी हैरान रह गए. आसपास खड़े लोग भी समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या. सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि इतने बड़े स्टार को भी रोबोट ने इग्नोर कर दिया.
सेंसर ठीक होते ही बदला माहौल
वीडियो में आगे दिखता है कि तभी पीछे से एक शख्स आता है और रोबोट का सेंसर चेक करता है. जैसे ही सेंसर सही किया जाता है, रोबोट एक्टिव हो जाता है और सलमान खान से हाथ मिला लेता है. इसके बाद सलमान जोर से हंसने लगते हैं. वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठते हैं. पूरा माहौल हल्का-फुल्का और मजेदार हो जाता है.
इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि “भाईजान को भी इंतजार करना पड़ा”, तो कोई इसे टेक्नोलॉजी की छोटी सी गलती बता रहा है.
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ को लेकर भी चर्चा में भाईजान
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. यह फिल्म गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है. फिल्म में देशभक्ति और जज्बे की कहानी दिखाई जाएगी.
यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सलमान खान के साथ इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है.
फिलहाल सलमान खान का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं.



















