ब्रेकिंग खबरें

अपराधराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा नेता पर प्राणघातक हमले के आरोपियों की तलाश जारी

हबीबगंज थाना इलाके में भाजपा नेता पर प्राणघातक हमला करने के आरोपी युवकों की पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है. दो पक्षों के विवाद में बीच-बचाव के दौरान फरियादी युवक बुरी तरह घायल हो गया था. पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय स्वप्निल बानखेड़े, सांई मंदिर के पास हबीबगंज में निवास करते है. उनका सांई बाबा मंदिर में व्यवस्थापक का काम है. मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह जनता कालोनी से अपने घर सांई बाबा नगर जा रहे थे. रास्ते में देखा कि असलम, फारूख उर्फ मिन्नी, समीर उर्फ बिल्लू और शाहरुख मिलकर देवेंद्र ठाकुर के साथ गाली-गलौज कर रहे हैं. देवेंद्र भाजपा के अरेरा मंडल के कार्यकर्ता हैं और झुग्गी-झोपड़ी जिला प्रकोष्ठ के कार्यालय मंत्री भी हैं. देवेंद्र ने जब गाली देने का विरोध किया तो इन युवकों के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई. इस दौरान एक युवक ने देवेंद्र को पकड़ लिया और दो पक्षों के विवाद में बीच-बचाव के दौरान गंभीर घायल हुआ युवक दूसरे ने उनके सिर पर तलवार से हमला कर दिया. तलवार का वार बचाने के लिए देवेंद्र ने बायां हाथ उठाया तो तलवार उनकी हथेली में लगी, जिससे हथेल बुरी तरह से कट गई. स्वप्निल ने जब बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उनका एक और साथी बिलाल भी पहुंच गया. उसके बाद बिलाल ने भी देवेंद्र और स्वप्निल के साथ मारपीट कर दी. घटना के बाद पांचों युवक धमकी देते हुए वहां से भाग निकले. घायल युवक का फिलहाल एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है.

What's your reaction?

Related Posts