ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीति

Shivraj Singh Chouhan Raipur Visit: रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस पर बोले- विरोध और आपसी लड़ाई ही उनकी पहचान

Shivraj Singh Chouhan Raipur Visit: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. शुक्रवार सुबह वह राजधानी रायपुर पहुंचे. यहां पहुंचते ही उन्होंने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार के अच्छे कामों का विरोध करना और आपस में लड़ते रहना कांग्रेस की आदत बन गई है.

शिवराज सिंह चौहान 31 जनवरी को रायपुर स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री और कृषि मंत्री रामविचार नेताम के साथ अहम बैठक करेंगे. इस बैठक में खेती और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा होगी. इसके अलावा वह दुर्ग जिले का भी दौरा करेंगे.

Shivraj Singh Chouhan Raipur Visit
Shivraj Singh Chouhan Raipur Visit

किसानों से मिलने खेतों तक जाएंगे

रायपुर पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह किसानों से सीधा संवाद करने आए हैं. दुर्ग जिले में वह खेतों में जाकर किसानों से मिलेंगे और उनकी बातें सुनेंगे. किसान मेले में भी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि किसान मेला सरकार और किसानों के बीच बातचीत का अच्छा जरिया है.

कांग्रेस पर फिर साधा निशाना

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि गरीबों और मजदूरों के लिए चल रही योजनाएं एक वरदान हैं. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में एक ही सड़क बार-बार बनती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब हर पैसा गांवों के विकास में लगेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पहले काका और बाबा की लड़ाई चलती थी, अब अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री आपस में भिड़े हुए हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा नुकसान पार्टी के कार्यकर्ताओं का हो रहा है.

खेती का रोडमैप बनेगा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्रालय में राज्य और केंद्र सरकार मिलकर छत्तीसगढ़ की खेती का रोडमैप तैयार करेगी. किसानों और युवाओं से भी बातचीत होगी ताकि उनकी सोच और जरूरतों को समझा जा सके.

बजट को लेकर क्या बोले मंत्री

1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम हो रहा है. आने वाला बजट इस काम को और तेज करने वाला होगा.

What's your reaction?

Related Posts