फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में रहने वाली देवरानी ने अपनी दो जेठानी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को पहले बीके फिर दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें राजस्थान के जयपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह 45 वर्षीय सीमा की मौत हो गई। वह करीब 90 फीसदी झुलस गई थी। पुलिस आरोपी देवरानी पिंकी को गिरफ्तार कर रविवार दोपहर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मरने वाली सीमा व झुलसी मीना दोनों सगी बहनें हैं। हमले में करीब 60 फीसदी झुलसी 47 वर्षीय मीना ने पुलिस को बताया कि उनके पति देवेंद्र पाल चार भाई हैं। सबसे बड़े उनके पति देवेंद्र पाल हैं। उनके बाद देवेश, फिर गजपाल सिंह और सबसे छोटे वेदबीर हैं। उनकी छोटी बहन सीमा की शादी देवर देवेश के साथ हुई है। दोनों बहनें अपने-अपने परिवार के साथ एक ही मकान में ऊपर-नीचे रहती थीं। मीना के दो व सीमा के तीन बच्चे हैं। आरोप है देवरानी पिंकी इस बात से चिढ़ती थी कि दोनों बहनों की एक ही घर में शादी हो रखी है और इनके बीच में अच्छे संबंध हैं। इसी रंजिश में तीन अप्रैल की शाम पिंकी एक बैग लेकर मीना और सीमा के घर पहुंची। दोनों बहनों ने उसके लिए चाय और खाना बनाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पति की बाइक से पेट्रोल चुराकर किया था जमा
जानकारी के अनुसार पूछताछ में पुलिस को पता चलाकि पिंकी दोनों जेठानी से अलग रह रहती है और उनकी हत्या की योजना कई दिन से बना रही थी। इस बारे में वह अपने पति वेदबीर की बाइक से थोड़ा-थोड़ा कर पेट्रोल निकाल कर जमा कर रही थी। तीन अप्रैल को मौका पाते ही बाल्टी में पेट्रोल रखकर दोनों जेठानी पर फेंकर आग लगा दिया।



















