ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

राज्य लोक सेवा आयोग: 265 पदों के लिए राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य शासन के विभिन्न विभागों में 265 पदों के लिए राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (2025) 22 फरवरी रविवार को आयोजित जाएगी। यह परीक्षा सभी 33 जिला मुख्यालयों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे तक जनरल स्टडीज और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक एप्टीट्यूट टेस्ट की होगी। रायपुर जिले में प्रारंभिक परीक्षा को लेकर 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिला प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। कोषालय से सुबह 7 बजे प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना होंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य सेवा परीक्षा 2025 में डिप्टी कलेक्टर के 14 पद, डीएसपी के 28 पद, वित्त सेवा अधिकारी के 2 पद, कर सहायक आयुक्त के 10 पद, श्रम पदाधिकारी के 2 पद, रोजगार अधिकारी के 3 पद, सहायक संचालक के 1 पद, सहायक पंजीयक के 1, सहायक संचालक जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के 4, जिला पंजीयक के 3, मुख्य नगरपालिका अधिकारी वर्ग ख के 18 पद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ग के 29 पद, बाल विकास परियोजना अधिकारी के 5 पद ,अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के 15 पद, नायब तहसीलदार के 51 पद और कर निरीक्षक के 16 पद के अलावा आबकारी उपनिरीक्षक के 11 पद, उपपंजीयक के 12 और सहकारिता विस्तार अधिकारी 13 और सहायक जेल अधीक्षक के 6 पद शामिल हैं। इसके अलावा कुछ पदों को बैकलॉग घोषित किया गया है। पीएससी ने अभ्यर्थियों के लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

What's your reaction?

Related Posts