ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की युति को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आने वाेल कुछ दिनों में धनु राशि में बुध, सूर्य और शुक्र का प्रवेश होने जा रहा है। 16 दिसंबर को सर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 20 दिसंबर को शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य और शुक्र के बाद 29 दिसंबर को बुध धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार धनु राशि में सूर्य, शुक्र और बुध के प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं, सूर्य, शुक्र और बुध के धनु राशि में विराजमान हो जाने से किन राशियों को होगा फायदा-
मेष राशि– मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य, शुक्र और बुध का धनु में प्रवेश बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। नौकरीपेशा लोगों को लंबे समय से रुका प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग नौकरी बदलने का मन बना रहे थे, उन्हें अब अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। विदेश से जुड़े काम करने वालों को नए कॉन्ट्रैक्ट या विज़ा संबंधी खुशखबरी मिलेगी। ऑफिस में आपकी लीडरशिप और मेहनत की तारीफ होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम को नोटिस करेंगे और संभव है कि आपके जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो। यह समय नए करियर प्लान बनाने और साहसिक कदम उठाने के लिए भी शुभ है।
सिंह राशि- धनु राशि में तीन ग्रह आने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अटके हुए पैसों की प्राप्ति संभव है, किसी पुरानी देनदारी या निवेश से बड़ा फायदा मिल सकता है। व्यवसायियों को नई डील, नए क्लाइंट और बड़े ऑर्डर मिलने के योग हैं। शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी में किया गया निवेश लाभदायक रहेगा, लेकिन सोच-समझकर फैसला लें। पारिवारिक स्तर पर भी धन से जुड़े फैसलों में आपको सम्मान मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए स्मार्ट फाइनैंशल प्लानिंग करें, इससे आने वाले समय में और अधिक लाभ देखने को मिलेगा।
तुला राशि– तुला राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों में नई ऊर्जा लाएगा। पार्टनर के साथ गलतफहमियां खुद-ब-खुद कम होंगी और संवाद बेहतर होगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच विश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत संभव है। अविवाहित लोगों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। रिश्ता तय होने या किसी खास व्यक्ति के जीवन में आने के संकेत मिल रहे हैं। लव लाइफ में रोमांस, आकर्षण और गर्माहट बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच भी सामंजस्य अच्छा रहेगा और परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए यह समय सेल्फ-ग्रोथ और सफलता का है क्योंकि तीन ग्रह एक साथ आपकी ही राशि में सक्रिय होंगे। यह संयोग आपकी ऊर्जा, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को बढ़ाएगा। किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह सही समय है। नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारियाँ, प्रमोशन या किसी नए प्रोजेक्ट का मौका मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह समय नए विस्तार, साझेदारी और मुनाफे के द्वार खोल रहा है। विदेश यात्रा, कोर्स, या उच्च शिक्षा से जुड़े अवसर भी मिल सकते हैं। कुल मिलाकर 2025 के अंत और 2026 की शुरुआत आपके लिए खास उपलब्धियां लेकर आएगी।
कुंभ राशि– कुंभ राशि के लोगों के लिए सूर्य-शुक्र-बुध का यह गोचर कार्यक्षेत्र में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकता है। टीमवर्क मजबूत होगा, आपकी आइडियाज़ को लोग सुनेंगे और सम्मान देंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपके हाथ में आ सकती है। नेतृत्व क्षमता निखरेगी और लोग आपके मार्गदर्शन पर भरोसा करेंगे। जो लोग लंबे समय से करियर में स्थिरता चाहते थे, अब उन्हें अच्छी प्रगति दिखाई देगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। बिजनेस करने वालों के लिए नए कॉन्ट्रैक्ट और नेटवर्किंग के अवसर बनेंगे।



















