व्यापारट्रेंडिंगराष्ट्रीय

अनिल अंबानी की इस कंपनी ने कर दी पैसों की बारिश, एक साल में दोगुना रिटर्न, क्यों आई तेजी?

नई दिल्ली: अनिल अंबानी की दो प्रमुख कंपनियां रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रही हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों ने पिछले 12 महीनों में कमाल का प्रदर्शन किया है। इसने निवेशकों की रकम को दोगुना कर दिया है। यानी एक साल में इसका रिटर्न करीब 100 फीसदी रहा है। शेयर में तेजी का कारण कंपनी के कर्ज में आई कमी है। वहीं इसकी क्रेडिट रेटिंग में भी तीन पायदान का सुधार हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में भी फिर से तेजी आई है। इन वजहों से कंपनी के शेयरों में उछाल आया है।

मंगलवार को रिलायंस इंफ्रा का शेयर तेजी के साथ 391.20 रुपये पर खुला था। बाद में इसमें और तेजी आई। कुछ ही देर में यह 395.20 रुपये पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई। दोपहर 1 बजे यह 0.35% की गिरावट के साथ 387.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

क्या और तेजी आएगी?

सवाल है कि क्या इस शेयर में और तेजी आएगी। कुछ जानकारों का कहना है कि यह 500 रुपये तक जा सकता है। इस हफ्ते कंपनी के बोर्ड की मीटिंग होने वाली है। इसमें फंड जुटाने पर बात होगी। जानकार शेयर के चार्ट और कंपनी की स्थिति में सुधार को अच्छा संकेत मान रहे हैं। लेकिन वे यह भी कह रहे हैं कि शेयर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। ऐसे में निवेशकों को सावधान रहने की जरूरत है।

कंपनी ने कम किया कर्ज

पिछले हफ्ते इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की क्रेडिट रेटिंग को ‘IND D’ से ‘IND B/Stable/IND A4’ कर दिया। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इसमें तीन पायदान का सुधार है और छह साल बाद कंपनी को डिफॉल्ट श्रेणी से बाहर निकाला गया है। यह अपग्रेड कंपनी के कर्ज को कम करने के प्रयासों को भी दर्शाता है, जिसके परिणामस्वरूप बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ नेट जीरो कर्ज है।

रिलायंस पावर ने भी दोगुना किया पैसा

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा अनिल अंबानी की दूसरी कंपनी रिलायंस पावर ने भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस कंपनी के शेयर का एक साल का रिटर्न करीब 125 फीसदी है। मंगलवार दोपहर 1 बजे यह शेयर 1.21% की गिरावट के साथ 64.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button