ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को कुचला, मौके पर मौत

अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग स्थित भिठी कला गांव में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन ने सड़क पार कर रहे तीन महिलाओं को कुचल दिया, जिससे तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और 2 घंटे तक नेशनल हाईवे में आवागमन पूरी तरीके से बंद रहा.

बाजार से लौट रही थीं तीनों महिलाएं

अंबिकापुर से 7 किलोमीटर दूर भिठी कला गांव में शाम 7:00 बजे के करीब बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाजार से लौट रही तीन महिलाओं को एक स्कार्पियो चालक ने कुचल दिया, जोगीबांध गांव की महिलाएं सड़क पार कर रही थीं. इस दौरान पूरा हादसा हुआ. यह भी बताया गया है कि करीब 1 किलोमीटर दूर एक व्यक्ति को स्कार्पियो चालक ने टक्कर मार दी और उसके बाद वाहन चालक डर से भाग रहा था. इसी दौरान वह तीन महिलाओं को कुचलते हुए अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया.

लोगों को समझाने में जुटा प्रशासन

बताया गया है कि जोगीबांध गांव निवासी मुन्नी बाई, श्यामपति और एक अन्य महिला की इस घटना में मौत हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मणिपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद लोगों को समझाने की कोशिश हुई, लेकिन लोग भड़के हुए हैं और सड़क जाम है. मौके पर तहसीलदार भी पहुंचे हैं.

What's your reaction?

Related Posts