ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

कलेक्टर समेत 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले

रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं की जिम्मेदारी संभाल रहे कुलदीप शर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे दीपक सोनी का स्थान लेंगे, जिन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में डायरेक्टर बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार डॉ. सीआर प्रसन्ना को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तीर्थराज अग्रवाल को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव बनाया गया है, साथ ही धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इसके अलावा लीना कोसम को यथावत परीक्षक नियंत्रक लोक सेवा आयोग नवा रायपुर, सौमिल रंजन चौबे को उप सचिव कृषि, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर नारायणपुर, सुमीत अग्रवाल को आयुक्त नगर निगम दुर्ग, संदीप कुमार अग्रवाल को सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर, ऋषभ कुमार पाराशर को उप सचिव वित्त पदस्थ किया गया है। आशीष कुमार टिकरिहा को छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक तथा तरूण कुमार किरण को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय कोरबा बनाया गया है।

What's your reaction?

Related Posts