ब्रेकिंग खबरें

राजनीतिराष्ट्रीय

असम में दुनिया का पहला बांस आधारित इथेनॉल प्लांट तैयार

नुमालीगढ़(असम).  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ में रविवार को दुनिया के पहले बांस से इथेनॉल बनाने के संयंत्र का उद्घाटन किया। इसे 5,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस अत्याधुनिक प्लांट को शून्य अपशिष्ट तकनीक पर तैयार किया गया है। यहां बांस के पौधे के सभी हिस्सों का इस्तेमाल किया जाएगा। यहां बांस से इथेनॉल के साथ-साथ ग्रीन फर्फ्यूरल, ग्रीन एसेटिक एसिड, खाद्य-ग्रेड सीओ2 और बायो-कोल जैसे उच्च मूल्य वाले औद्योगिक रसायन भी तैयार किए जाएंगे। प्लांट से 25 मेगावॉट ग्रीन बिजली का उत्पादन होगा। इससे असम की अर्थव्यवस्था को हर साल 200 करोड़ का बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह पूर्वोत्तर के चार राज्यों से पांच लाख टन हरा बांस प्राप्त करेगा।

प्लास्टिक के समान को आधुनिक तरीके से तैयार किया जाएगा : 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने 7,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट की आधारशिला भी रखी। यहां प्लास्टिक के समान को आधुनिक तरीके से तैयार किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ये परियोजनाएं मिलकर असम और पूरे उत्तर-पूर्व को हरित ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स के वैश्विक मानचित्र पर विशेष स्थान दिलाएंगी।

सशस्त्र बल संयुक्त सम्मेलन शुरू करेंगे

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्वी कमान मुख्यालय में सशस्त्र बल कमांडरों के तीन दिवसीय संयुक्त सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय ‘सुधारों का वर्ष-भविष्य के लिए परिवर्तन’ है।

बिहार को 40 हजार करोड़ की परियोजनाएं सौंपेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर, असम, मेघालय के दौरे के बाद कोलकाता होते हुए सोमवार को पूर्णिया पहुंचेंगे। पूर्णिया की सरजमीं से बिहार के विकास के लिए पीएम 40 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। बिहार में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना की भी घोषणा करेंगे।

What's your reaction?

Related Posts