यजुवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का हाल ही में तलाक हुआ है. इन दोनों की शादी चार साल भी नहीं चल पाई. तलाक के बाद भारतीय टीम के स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने एक इंटरव्यू के दौरान धनश्री को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उनका कहना है कि धनश्री के साथ वो खुश रहने का नाटक कर रहे थे, ताकि लोगों को कुछ पता नहीं चल पाए. यजुवेंद्र चहल और धनश्री के रिश्तों में खटास काफी पहले आ गई थी, लेकिन वो इसे जाहिर नहीं कर रहे थे. इस दौरान वो काफी डिप्रेशन में रहने लगे और क्रिकेट से ब्रेक भी ले लिया था. वो काफी टूट गए और घंटों केवल रोते रहते थे.
सब कुछ अचानक नहीं हुआ
राज शमनी के पॉडकास्ट में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले यजुवेंद्र चहल ने धनश्री के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि धनश्री वर्मा के साथ मेरा सैपरेशन अचानक नहीं था, बल्कि ये लंबे समय से चला आ रहा था. चहल ने बताया, “जब हमारे रिश्तों में खटास आने लगी तो हमने फैसला किया कि इस मामले को दुनिया के सामने उजागर नहीं होने देंगे, हम किसी को कुछ नहीं बताएंगे, जब तक कि इस पर कोई फैसला नहीं हो जाता. हम सोशल मीडिया पर नॉर्मल कपल की तरह खुद को दिखाते थे. मैं केवल खुश होने का दिखावा कर रहा था”.
क्यों बिगड़े रिश्ते?
पॉडकास्ट के दौरान यजुवेंद्र चहल ने अपने तलाक की वजह बताई. उन्होंने कहा कि उस समय मैं क्रिकेट में काफी व्यस्त था. मुझे पता था कि क्रिकेट में भी समय देना है और धनश्री वर्मा के साथ ही समय बिताना है. मैं अपने रिश्ते के बारे में ठीक से सोच भी नहीं पा रहा था.
उन्होंने कहा कि कभी-कभी हमारे विचार एक-दूसरे से नहीं मिलते हैं. जब एक शख्स तेज बोलता है तो दूसरे को शांत रहना होता है. अगर दोनों ही लड़ाई पर उतारू हो जाएं, ऐसे रिश्ते ज्यादा देर तक ठीक नहीं पाते हैं. चहल ने कहा कि एक पार्टनर के रूप में आपको एक-दूसरे का समर्थन करना होता है. आप किसी चीज के लिए सालों तक मेहनत कर रहे हो, तो सिर्फ एक रिश्ते के लिए आप उसे छोड़ नहीं सकते.



















