ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

दिवाली पर मिठाई के लिए Gen Z का हल्लाबोल, सोशल मीडिया पर छाई ‘लड्डू जनता पार्टी’

नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर अपनी आवाज बुलंद कर चुके ‘जेन जी’ अब लड्डू के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। राजस्थान के कोटा में दीपावली के मौके पर कोचिंग संस्थानों में लड्डू नहीं बांटे जाने से नाराज सैकड़ों छात्र सड़क पर आ गए। छात्रों ने एकजुट होकर लड्डू-लड्डू के नारे लगाए और जुलूस निकालकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

लड्डू नहीं मिले तो छात्रों ने शुरू किया प्रदर्शन

दरअसल, कोटा में दीपावली के दौरान कोचिंग संस्थानों की ओर से हर साल छात्रों के बीच मिठाई बांटे जाने की परंपरा रही है। इस बार लड्डू नहीं मिलने से कुछ छात्रों में नाराजगी देखने को मिली। देखते ही देखते बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए और सड़कों पर उतरकर विरोध जताने लगे।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने लड्डू की मांग को लेकर नारेबाजी की और जुलूस भी निकाला। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन ने स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा।

सोशल मीडिया पर बनी ‘लड्डू जनता पार्टी’

इस प्रदर्शन का असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तर्ज पर छात्रों ने सोशल मीडिया पर ‘लड्डू जनता पार्टी’ (LJP) के नाम से एक नया मंच बना लिया। इसके बाद लड्डू को लेकर छात्रों की मांग और प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया।

शिक्षा नगरी कोटा में इस बार दीपावली का त्योहार एक अनोखे आंदोलन को लेकर चर्चा में आ गया। त्योहार पर समय पर लड्डू नहीं मिलने से नाराज Gen-Z छात्रों ने सड़कों पर उतरकर अपनी नाराजगी जाहिर की। कोरल पार्क इलाके में सैकड़ों छात्रों के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन ने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर लीं।

कैसे शुरू हुआ लड्डू वाला आंदोलन

दरअसल, दीपावली के मौके पर छात्रों को उम्मीद थी कि जिन संस्थानों में लाखों की फीस देकर वे पढ़ाई करते हैं वहां त्योहार की खुशी में उनके लिए कुछ इंतजाम होंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बीच उनका गुस्सा तब भड़क उठा जब कुछ टीचर्स ने लड्डू के पैकेट मिलने के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। इसके बाद तो छात्रों ने उन्हें भी कम से कम लड्डू बांटे जाने की मांग उठा थी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्टूडेंट इस मांग को लेकर जुटने लगे। कुछ ही देर में लड्डू-लड्डू के नारे गूंजने लगे। कोटावासी इन नारों को लेकर अचरज में आ गए तो उन्होंने परिवार से दूर रहने वाले छात्रों के लिए सहानुभूति भी व्यक्त की।

छात्रों ने बयां किया दर्द, वीडियो भी बना रहे

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कहा कि उनसे लाखों रुपये फीस के रूप में वसूली जाती है, लेकिन त्योहार पर उन्हें एक लड्डू तक नसीब नहीं हो रहा। इसी नाराजगी को लेकर छात्रों ने बैनर और पोस्टर के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान लगाए गए एक बैनर ने लोगों का खास ध्यान खींचा। इस पर लिखा था कि छात्रों से डेढ़ लाख रुपये फीस ली जा रही है, लेकिन बदले में एक भी लड्डू नहीं दिया जा रहा। कई स्टूडेंट्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं।

सोशल मीडिया पर अब- लड्डू जनता पार्टी

इस पूरे घटनाक्रम के बीच सोशल मीडिया पर ‘लड्डू जनता पार्टी’ नाम भी चर्चा में आ गया। इससे पहले ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम से सुर्खियां बटोरने वाले छात्रों की तरह अब लड्डुओं को लेकर बनाई गई इस अनोखी पार्टी ने भी इंटरनेट पर अपनी जगह बना ली। छात्रों ने आंदोलन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए, जिन्हें लेकर यूजर्स के बीच खूब चर्चा होने लगी। कोटा की कोचिंग संस्कृति, भारी-भरकम फीस और छात्रों की रोजमर्रा की जिंदगी के बीच यह लड्डू आंदोलन एक अलग ही रंग लेकर सामने आया।

What's your reaction?

Related Posts