ब्रेकिंग खबरें

ट्रेंडिंगव्यापार

गिरते बाजार में 10% चढ़ गया सरकारी कंपनी का शेयर, टारगेट प्राइस देखकर लपक लेंगे आप

नई दिल्ली: शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच सरकारी कंपनी NHPC लिमिटेड के शेयरों में काफी तेजी आई है. दो दिनों में इसकी कीमत करीब 10% उछल चुका है. बीएसई पर इसका भाव आज 82.13 रुपये तक पहुंच गया. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA की एक रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयरों में उछाल आई है. ब्रोकरेज ने इस शेयर को ‘आउटपरफॉर्म’ से ‘हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म’ में अपग्रेड कर दिया है. मतलब CLSA को पूरा भरोसा है कि ये शेयर अच्छा प्रदर्शन करेगा. हालांकि कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस 120 रुपये से थोड़ा कम करके 117 रुपये कर दिया गया है. CLSA का मानना है कि अगले चार साल में NHPC का शेयर दोगुना हो सकता है.

पिछले छह महीनों में कंपनी के शेयर में 25% की गिरावट आई थी. CLSA इसे निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका मानती है. मतलब अभी शेयर सस्ता है और इसमें निवेश करना फायदेमंद हो सकता है. CLSA ने बताया है कि परबती 2 हाइड्रो प्रोजेक्ट शुरू हो गया है. इससे वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में NHPC की रेगुलेटेड इक्विटी 27% बढ़ गई है. साथ ही CLSA ने NHPC के पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट में एंट्री को भी पॉजिटिव बताया है. CLSA का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2024-2028 के दौरान NHPC की रेगुलेटेड इक्विटी दोगुनी हो जाएगी क्योंकि उसके कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे होने वाले हैं.

What's your reaction?

Related Posts