ब्रेकिंग खबरें

अंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पाकिस्तान में ईसाईयों पर भीड़ के हमले में 25 धरे

लाहौर. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के आरोप में अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के सदस्यों पर हमला करने मामले में पुलिस ने 25 लोगों को गिरफ्तार किया.450 से अधिक पर मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने आतंकवाद और अन्य आरोपों के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

दरअसल, शनिवार को धार्मिक पुस्तक के कथित अपमान के मुद्दे पर गुस्साई भीड़ पंजाब के सरगोधा जिले में एकत्रित हुई और ईसाई समुदाय के सदस्यों पर हमला किया था. इस घटना में दो ईसाई और 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. भीड़ ने ईसाइयों के घरों और संपत्तियों को जला दिया और तोड़फोड़ की. नाराज भीड़ का नेतृत्व कट्टरपंथी इस्लामवादी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) कार्यकर्ताओं ने किया था.

एफआईआर के अनुसार, 450 से अधिक लोगों ने नजीर मसीह (एक बुजुर्ग ईसाई) पर धार्मिक पुस्तक के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके आवास और जूता कारखाने को घेर लिया. भीड़ ने जूता फैक्ट्री, कुछ दुकानों और कुछ घरों में आग लगा दी.

What's your reaction?

Related Posts