ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजन

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का तीसरा गाना वे कमलिया….रिलीज

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का तीसरा गाना वे कमलिया….रिलीज कर दिया गया है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का नया गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इसमें रोमांस भरपूर नजर आया है। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया में जबरदस्त तारीफ बटोरी है दीपिका आलिया और रणवीर की केमिस्ट्री इसमें देखते ही बन रही है।

आपको बता दें की फिल्म 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का जब से ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। अब तक फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं जिन्होंने लोग काफी पसंद किए हैं। अब फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का तीसरा गाना वे कमलिया रिलीज होने के साथ ही ट्रेंड कर रहा है।

वॉट झुमका ने लगाई थी आग

इसके पहले फिल्म का व्हाट झुमका सॉन्ग रिलीज हुआ जिसने सोशल मीडिया में आग लगा दी थी। यह गाना सुपरहिट हुआ है। करण जौहर की फिल्म में आमतौर पर इस तरह का डांस गाना जरूर शामिल किया जाता है।

What's your reaction?

Related Posts