आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र होने जा रहा है. इस सत्र में महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में विशेष सत्र के दौरान पार्टी की रणनीति, सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों और सरकार की नीतियों पर चर्चा की जा रही है। साथ ही विपक्ष के संभावित रुख को देखते हुए जवाबी रणनीति भी तैयार की जा रही है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा. सबसे पहले सदन में जगेश्वर प्रसाद भगत और मोहसिना किदवई को श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर संकल्प पारित करेंगे. महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण, परिसीमन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया जाने का यह संकल्प होगा. इसके बाद पूरे सत्र में एक ही बैठक प्रस्तावित है. जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा होगी. दोनों दलों की तरफ से इसकी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं.



















