दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22-23 अक्टूबर को रूस की यात्रा पर रहेंगे. यह पीएम मोदी रूस की अध्यक्षता में कजान में आयोजित होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. न्यायसंगत वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना विषय पर आयोजित यह शिखर सम्मेलन नेताओं को प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा. अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी रूस में ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों और आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं. रूस इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है. ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीक शामिल हैं.
- CG Teacher Transfer: स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने में हुए शिक्षकों के तबादले, देखें आदेश
- Raksha Bandhan 2026: कौन-सा मंत्र बोलकर बांधें भाई की कलाई पर राखी? जानें महत्व और कथा भी
- हेडमास्टर को बना दिया सहायक शिक्षक! ट्रांसफर की गलती पर हाई कोर्ट ने शिक्षा विभाग को फटकारा
- बीज राखियों से सजेगा रक्षाबंधन, स्नेह के साथ मिलेगा हरियाली का संदेश
- रक्षाबंधन पर बनाएं झटपट पनीर लड्डू, मुंह में रखते ही घुल जाएंगे


















