दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22-23 अक्टूबर को रूस की यात्रा पर रहेंगे. यह पीएम मोदी रूस की अध्यक्षता में कजान में आयोजित होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. न्यायसंगत वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना विषय पर आयोजित यह शिखर सम्मेलन नेताओं को प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा. अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी रूस में ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों और आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं. रूस इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है. ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीक शामिल हैं.
- 28 छक्के, 7 चौके… वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास, 52 गेंदों पर जड़ा दोहरा शतक, टूटे कई रिकॉर्ड्स
- ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बनाया कर्जदार, 10 लाख चुकाने के लिए 8.50 लाख की चोरी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जोमैटो ऑर्डर के कारण निकाले गए 3 दिव्यांग छात्रों की स्कूल में वापसी
- महादेव सट्टा केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित गिरफ्तार
- NMDC की मुश्किलें बढ़ीं! दंतेवाड़ा में जंगल को नुकसान पहुंचाने का आरोप, वन विभाग केस दर्ज करने की तैयारी में


















