जयपुर. राजस्थान कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने कायाकल्प योजना के तहत 20 सरकारी कॉलेजों को अपने भवनों और प्रवेश कक्षों के सामने के हिस्से को नारंगी (ऑरेंज) रंग से रंगने का निर्देश दिया है जिससे शिक्षा संस्थानों के परिवेश में सकारात्मकता आएगी। वहीं, विपक्षी कांग्रेस ने राज्य सरकार के इस कदम पर उसे घेरा है।
‘कायाकल्प’ योजना देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सफाई, स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक राष्ट्रीय पहल है। कॉलेज शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (योजना) विजेंद्र कुमार शर्मा ने इस बारे में एक आदेश पिछले महीने जारी किया था। इसके तहत कॉलेजों के भवन के सामने के भाग और प्रवेश हॉल का रंग ‘व्हाइट गोल्ड’ और ‘ऑरेंज क्राउन’ किया जाएगा। इस पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने इसको लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह कॉलेजों में शिक्षा का ‘राजनीतिकरण’ करने का प्रयास है। उन्होंने कहा,‘भाजपा सरकार लोगों से किए गए चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है।
- Chaitra Navratri 2026: इस बार चैत्र नवरात्र पर खरमास और पंचक की छाया, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
- कौन हैं मोनालिसा से मंदिर में शादी करने वाले फरमान खान? सुनाई लव स्टोरी, बोले- ‘इसने ही प्रपोज किया’
- ‘संसद से नरेंद्र गायब, देश से सिलेंडर गायब’; LPG संकट को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज
- छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश के आसार
- LPG संकट पर PM मोदी की अपील, गृह मंत्रालय ने बनाए कंट्रोल रूम; जिले-जिले में प्रशासन अलर्ट



















