Vivo इंडिया और वोडाफोन-आइडिया (Vi) के बीच पार्टनरशिप हुई है। इस पार्टनरशिप का फायदा यूजर्स को भी मिलेगा। अगर आपके पास इसी साल अप्रैल में लॉन्च हुआ Vivo V50e 5G स्मार्टफोन है, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। इस पार्टनरशिप में वीवो V50e 5G यूजर्स के लिए खास ऑफर है। इसमें वीवो V50e 5G के यूजर्स को एक्सक्लूसिव बंडल्ड प्लान में Vi Movies & TV के 12 महीने के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ हाई-स्पीड 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही यूजर्स को 17 ओटीटी ऐप और रोज 3जीबी डेटा भी मिलेगा। आइए जानते हैं डीटेल।
Vivo यूजर्स की मौज, रोज मिलेगा 3जीबी डेटा, 12 महीने मूवी और टीवी फ्री, 17 OTT ऐप भी
यह शानदार ऑफर 17 अप्रैल से 30 जून 2025 के बीच खरीदे गए वीवो V50e स्मार्टफोन्स के लिए है। ऑफर को ऐक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को अपने वीवो V50e 5G डिवाइस में वोडाफोन-आइडिया का प्रीपेड सिम लगाना होगा। इसके बाद यूजर्स को 1197 रुपये के स्पेशली क्यूरेटेड प्लान से रिचार्ज करना होगा। यह प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।
प्लान में मिलने वाले बेनिफिट
कंपनी इस प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी दे रही है। प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए आपको हर दिन 3जीबी डेटा मिलेगा। यह प्लान रोज 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी देता है। यूजर्स को इसमें 12 महीने के लिए Vi Movies & TV का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही इस प्लान में कंपनी जियो हॉटस्टार, जी5, सोनी लिव और फैनकोड समेत टोटल 17 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस दे रही है। साथ ही प्लान में आपको 350 टीवी चैनल का भी ऐक्सेस मिलेगा।
ऐसे ऐक्टिवेट होगा प्लान
प्लान में ऑफर किए जा रहे सब्सक्रिप्शन के पहले तीन महीने 1197 रुपये के शुरुआती रिचार्ज के साथ ऐक्टिवेट हो जाएंगे। बाकी के 9 महीने 1197 रुपये दूसरे, तीसरे और चौथे रिचार्ज में क्रेडिट होंगे। ध्यान रखने वाली बात यह है कि ये सभी रिचार्ज फोन खरीदे जाने के एक साल के अंदर होने चाहिए। यह ऑफर साल भर में यूजर्स के 3 हजार रुपये की बचत करेगा।



















