
महाराष्ट्र में चल रहे हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर कई एक्टर्स भी अपनी राय दे चुके हैं। इस लिस्ट में एक नाम दिग्गज एक्टर आशुतोष राणा का भी जुड़ गया है। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म %हीर एक्सप्रेस% के प्रमोशन में जुटे हैं। इस दौरान ही उन्होंने हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर बात की है। आशुतोष के मुताबिक कोई भी भाषा संवाद का जरिया है और इस पर विवाद नहीं होना चाहिए।
मेरा ऐसा मानना है
उन्होंने कहा,मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है, कि भाषा संवाद का विषय होती है। भाषा कभी भी विवाद का विषय नहीं होती। भारतवर्ष इतना परिपक्व और इतना अद्भुत देश है, जहां पर सारी चीजों को अपनाया गया है और ये संवाद में यकीन रखता है। भारत कभी भी विवाद में विश्वास नहीं रखता।
हीर एक्सप्रेस
एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, इसका निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। इस फिल्म से अभिनेत्री दिविता जुनेजा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उनके साथ प्रीत कमानी लीड रोल में नजर आएंगे।