ब्रेकिंग खबरें

ट्रेंडिंग

रक्षाबंधन पर बनाएं झटपट पनीर लड्डू, मुंह में रखते ही घुल जाएंगे

रक्षाबंधन के मौके पर भाई का मुंह मीठा कराने के लिए घर पर मिठाई बनाने का मन हो तो पनीर लड्डू एक बढ़िया विकल्प हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और स्वाद भी बेहद शानदार होता है। रक्षाबंधन की तैयारियों के बीच जब समय कम हो, तब यह झटपट बनने वाली मिठाई काम आ सकती है। बाजार से मिठाई लाने के बजाय घर पर ताजा पनीर लड्डू बनाकर भाई को खिलाएं। इनका स्वाद नरम और स्वादिष्ट होता है और सही तरीके से बनाए जाएं तो लड्डू मुंह में आसानी से घुल जाते हैं।

पनीर के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

पनीर के लड्डू बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- ताजा पनीर (250 ग्राम), फुल क्रीम दूध ( 2-3 बड़े चम्मच), मिल्क पाउडर (2 बड़े चम्मच), चीनी ( लगभग आधा कप/ स्वादानुसार), इलायची पाउडर (1 चम्मच), मलाई (1-2 चम्मच), देसी घी, गार्निशिंग के लिए कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और केसर के धागे।

इस तरह बनाएं मुंह में घुलने वाले टेस्टी पनीर के लड्डू

कुछ मीठा खाने का दिल करे या फिर त्योहार पर घर में ही फटाफट से कोई मिठाई बनानी हो, ये पनीर के लड्डू आप बना सकती हैं। बहुत कम टाइम में बन जाते हैं और इतने ज्यादा टेस्टी लगते हैं कि बाहर वाली मिठाई तो आप भूल ही जाएंगे। तो चलिए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका-

स्टेप 1- पनीर के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले ताजे पनीर को छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें, ताकि इन्हें मिक्सर में पीसना आसान हो।

स्टेप 2- अब एक मिक्सर में पनीर के टुकड़े, मिल्क पाउडर, स्वादानुसार चीनी और थोड़ा सा इलायची पाउडर डालें। इलायची पाउडर की जगह आप 3-4 साबुत हरी इलायची भी डाल सकते हैं।

स्टेप 3- अब थोड़ा सा ठंडा दूध भी इसमें एड करें। दूध की मात्रा इतनी रखें कि एक गाढ़ा सा पेस्ट बनकर तैयार हो जाए। ज्यादा दूध डालने की जरूरत नहीं है। साथ में 1-2 चम्मच ताजी मलाई भी मिलाएं और सभी चीजों को साथ में ब्लेंड कर लें।

स्टेप 4- कड़ाही या पैन में 1 चम्मच देसी घी गर्म करें, फिर ये मिक्सचर डालकर कुछ देर के लिए लो टू मीडियम फ्लेम पर भून लें। जैसे ही गाढ़ा हो जाए, गैस की फ्लेम बंद कर दें।

स्टेप 5- मिक्सचर के हल्का ठंडा होने के बाद हाथों से गोल गोल लड्डू की शेप दें। गार्निशिंग के लिए ऊपर से कटे हुए बादाम-पिस्ता और केसर के धागे एड करें। पनीर के टेस्टी लड्डू बनकर तैयार हैं।

What's your reaction?

Related Posts