ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंगराजनीति

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में खरगे, राहुल और प्रियंका

नई दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कन्हैया कुमार और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव शामिल हैं।

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, कांग्रेस की बिहार इकाई के प्रमुख राजेश राम, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला और सैयद नसीर हुसैन के साथ-साथ वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, तारिक अनवर, गौरव गोगोई, मोहम्मद जावेद और अखिलेश प्रसाद सिंह भी इस सूची में शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार आदि शामिल हैं।

What's your reaction?

Related Posts