देश भर के यूट्यूबर की पसंद अयोध्या बन गयी है। यहां कोई भी बड़ा आयोजन होने पर अपना सिस्टम लेकर देश भर के यूट्यूबर रामनगरी पहुंच जाते है। ध्वजारोहण की तैयारियों से लेकर मुख्य कार्यक्रम को अपने तरीके से यूट्यूबर्स ने सोशल मीडिया पर साझा किया।
मोबाइल देखने का चलन वर्तमान में काफी बढ़ गया है। इसको देखते हुए पूरे देश में यूट्यूबर की संख्या लगातार बढ़ रही है। यूट्यूब के साथ अपनी वीडियो को यह लोग फेसबुक पेज व इंस्ट्राग्राम पर भी साझा करते है। यहां वीडियो को व्यूज मिलने का सबसे बड़ा कारण जनता में रामनगरी की सारी जानकारी लेने के बारे में उत्सुकता है। राममंदिर निर्माण के साथ ही यूट्यूबर की पसंद अयोध्या बनने लगी थी। दीपोत्सव, प्राण प्रतिष्ठा के बाद ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूरे देश से यूट्यूबर ने अयोध्या में आकर कवरेज किया।
अयोध्या आने यूट्बर व फूड ब्लागर केवल मोबाइल से कवरेज नहीं करते है। उनके पास अन्य आधुनिक सिस्टम भी रहता है। वहीं अयोध्या की ड्रोन से ली गई तस्वीरे पूरे भारत में आकर्षण का केन्द्र बनती है। इसकी वीडियो को आकर्षक तरीके से मिक्स करके उसमें भजन की आडियो डाली जाती है। लोगो को यह भावुक कर देती है। देश भर से आने वाली श्रद्धालुओं की विभिन्न टोली अपने साथ फोटोग्राफर व वीडियोग्राफर लेकर चलती है। इन वीडियो को सोशल मीडिया पर लाइव किया जाता है। पूरी कवरेज मोबाइल पर कैद की जाती है।
फूड स्टाल पर कवरेज करते रहे ब्लागर
पूरी दुनिया अयोध्या के बारें में जानना चाहती है। यहां की संस्कृति, खानपान, जीवन शैली व सनातन धर्म के बारें में लोगो की राय पूरे भारत में चर्चा का विषय बन जाती है। फूड ब्लागर की संख्या भी पूरे देश में बढी है। अयोध्या में अब देश के बड़े बड़े फूड ब्लागर आकर यहां के छोटे-छोटे स्टाल की वीडियो बनाते है। इस तरह की वीडियो को खूब व्यूज मिलती है।
सेल्फी प्वाइंट बन गये हैं दर्जन भर स्थान
अयोध्या के दर्जन भर स्थान सेल्फी लेने वालों की पहली पसंद बन गये है। अयोध्या में सरयू के तट, गुप्तारघाट, सूर्यकुंड पर घूमते मोबाइल पर बीच खड़े होकर वीडियो बनाने का सिस्टम लोगो ने लगा रहा है। यह अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पसंद बन गया है। इस घूमते सिस्टम के बीच में अपने परिवार के साथ खड़े होकर लोग खूब वीडियो बनाते हैं।



















