ब्रेकिंग खबरें

खेलट्रेंडिंगराष्ट्रीय

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बयान- हम BCCI से बात नहीं कर रहे…

T20 World Cup 2026 के लिए टीम को भारत नहीं भेजे जाने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बयान आया है। बीसीबी के चेयरमैन अमीनुल इस्लाम ने सोमवार 5 जनवरी को कहा है कि वे ICC से मिलने वाले जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि उनकी बात इस मसले पर बीसीसीआई से नहीं हो रही है। BCB ने ICC से अनुरोध किया है कि उनके T20 वर्ल्ड कप मैच भारत से बाहर शिफ्ट किए जाएं। उन्होंने इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के निर्देश पर उनके प्रमुख गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल से बाहर कर दिया गया है।

अमीनुल इस्लाम ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “आप जानते हैं कि हमने यह फैसला लेने से पहले क्रिकेट बोर्ड के सभी डायरेक्टर्स के साथ दो मीटिंग की थीं और इस समय हमें अपनी टीम को T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत भेजना सुरक्षित नहीं लग रहा है। इसलिए हमने ICC को एक लेटर लिखा और उस लेटर में हमने साफ-साफ बताया कि हम क्या कहना चाहते हैं, क्योंकि हमारे लिए सुरक्षा एक बड़ी चिंता का विषय थी और हम उसी पर ध्यान दे रहे हैं। हमने ICC को एक ईमेल भेजा है और हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही हमारे साथ एक मीटिंग करेंगे, जिसमें हम अपनी चिंता बताएंगे।”

बीसीबी के चेयरमैन ने आगे बताया, “हमारा अगला कदम क्या होगा, यह हमारे भेजे गए ईमेल के जवाब पर निर्भर करेगा। हमें नहीं पता कि (ICC से) क्या फीडबैक आएगा, लेकिन हमने जो शर्तें दी हैं, वे MPO के दायरे में हैं। हम BCCI से बात नहीं कर रहे हैं, क्योंकि यह ICC का इवेंट है। हम ICC से बात कर रहे हैं।”

सितंबर 2026 में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने यहां भारत को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए बुलाना चाहता है, लेकिन इस पर भी अब संदेह के बादल हैं। अमीनुल ने कहा, “देखिए, दोनों देशों के बीच क्रिकेट (भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध), जैसे बाइलेटरल सीरीज खेलना या वर्ल्ड कप में खेलना, एक बात है और सुरक्षा की चिंता दूसरी बात है। इसलिए अभी हम वर्ल्ड कप के मुद्दे (सुरक्षा) के बारे में सोच रहे हैं।” बांग्लादेश ने अपने यहां IPL को भी बैन कर दिया है।

What's your reaction?

Related Posts