ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़रायपुर संभागशिक्षा एवं रोजगार

बिना बैकलॉग वाले ईडब्लूएस छात्रों की पूरी ट्यूशन फीस होगी वापस, एनआईटी ने दो स्कॉलरशिप के लिए मांगे आवेदन

रायपुर। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और मेरिट कम मीन्स श्रेणी के छात्रों के लिए दो अलग-अलग छात्रवृत्तियों हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। दोनों ही योजनाओं का लाभ उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्हें पहले से किसी अन्य प्रकार की छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हो रही है।

संस्थान प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सीजी पोस्ट मैट्रिक, एनएसपी, अन्य राज्य सरकार की छात्रवृत्ति अथवा श्रमण फाउंडेशन जैसी योजनाओं में चयनित छात्र इन स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं होंगे। विद्यार्थियों को आवेदन से पूर्व पात्रता की सभी शर्तों का सावधानीपूर्वक अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

0 ईडब्लूएस छात्रों को पूरी ट्यूशन फीस रिइम्बर्समेंट

आर्थिक रूप से पिछड़े वे छात्र, जिन्होंने पिछले शैक्षणिक वर्ष में बीटेक या बीआर्क की परीक्षा बिना किसी बैकलॉग के उत्तीर्ण की है, इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। वर्ष 2024-25 के लिए परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से 5 लाख रुपए के बीच होना अनिवार्य है।

आय प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 या उसके बाद जारी किया गया हो तथा जारी करने वाला अधिकारी तहसीलदार से नीचे के रैंक का न हो।

0 चयन प्रक्रिया

पिछले वर्ष के ईवन सेमेस्टर की मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाएगा। चयनित 6 छात्रों को एकमुश्त 41,667 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

0 मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप: आय 2.5 लाख से कम होना जरूरी

बीटेक सेकंड ईयर के वे छात्र, जिन्होंने प्रथम प्रयास में पहला और दूसरा सेमेस्टर उत्तीर्ण किया है, इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। परिवार की वार्षिक आय वर्ष 2024-25 में 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 या उसके बाद तहसीलदार या उससे ऊपर के अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।

What's your reaction?

Related Posts