ब्रेकिंग खबरें

धर्म एवं साहित्यज्योतिष

Second Chandra Grahan 2026: 5 महीने बाद लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें तारीख और सटीक समय

2026 Second Lunar Esclipse: साल का पहला चंद्र ग्रहण बीते 3 मार्च को लगा है। पहला चंद्र ग्रहण देश के कई हिस्सों में नजर आया है। 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा को नजर आया और इसे आम बोलचाल की भाषा में ब्लड मून (Blood Moon) कहा जाता है। वैसे तो चंद्र ग्रहण को एक सामान्य खगोलीय घटना माना जाता है लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से इसे बहुत ही महत्व दिया जाता है। मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान और इसके बाद लगभग हर एक राशि पर इसका प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिलता है। इस बार का चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास रहा है। अब हर किसी की नजरें अगले चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण पर है। आज बात करेंगे कि इस साल यानी 2026 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

अद्भुत होगा नजारा

बता दें कि अगले चंद्र ग्रहण का नजारा भी खास होने वाला है। इस बार चंद्रमा का ज्यादातर हिस्सा पृथ्वी की छाया के चलते छिप जाएगा। ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और इसे स्टर्जन मून (Sturgeon Moon) कहा जाएगा। इस दौरान पृथ्वी की छाया से चंद्रमा का लगभग 93% हिस्सा छिप जाने वाला है। अब विस्तार से समझते हैं कि दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

इस दिन लगेगा 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण

हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण आज से 5 महीने बाद लगेगा। 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 27-28 अगस्त को लगेगा। इस बार ये चंद्र ग्रहण दुनिया के तमाम हिस्से से देखा जा सकता है। बता दें कि चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी पूर्ण रूप से चंद्रमा और सूरज के बीच आ जाता है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पूरी तरह से पड़ती है। इस दौरान सूरज की रोशनी उस पर मुड़कर पहुंचती है। यही वजह है कि ऐसे समय में चंद्रमा पूरा लाल दिखता है।

इतनी देर के लिए दिखेगा दूसरा चंद्र ग्रहण

बता दें कि पहले चंद्र ग्रहण की तुलना में दूसरे चंद्र ग्रहण की अवधि लंबी होगी। ये ग्रहण इस बार लंबा चलने वाला है। पूरी प्रक्रिया 5 घंटे से ज्यादा चलेगी। इसकी शुरुआत 27 अगस्त (01:23 UTC) को जाएगी और इसका समापन अगले दिन यानी 28 अगस्त (07:02 UTC) को होने वाला है। इसकी अवधि तकरीबन 5 घंटे 39 मिनट होगी।

भारत में चंद्र ग्रहण कब दिखेगा?

बता दें कि भारत में दूसरा चंद्र ग्रहण साफ तौर पर नहीं दिखेगा। समय अलग होने के नाते ये दुनिया के बाकी हिस्सों में साफ तौर पर देखा जा सकता है। साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका में नजर आएगा। वहीं पूर्वी प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में ये ग्रहण देखा जा सकेगा। अब भारत में ये चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा तो ऐसे में इस बात सूतक काल की मान्यता नहीं होगी।

What's your reaction?

Related Posts