वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, आत्मा, भूमि और युद्ध का कारक माना गया है। मंगल एक निश्चित समय में राशि के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। 2 सितंबर 2026 को मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं और 24 सितंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं। गुरु के नक्षत्र में मंगल का गोचर का प्रभाव नई शुरुआत,भूमि, संपत्ति लाभ वाला होता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, जब मंगल गुरु के नक्षत्र में आएंगे तो पांच भाग्यशाली राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस समय इन राशियों को करियर, धन और व्यवसाय में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। जानें मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा।
मेष राशि-
मेष राशि वालों को मंगल गोचर से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस समय आपके व्यापार में विस्तार के योग हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। करियर में कोई बड़ी उपलब्धि या सफलता हासिल हो सकती है।
कर्क राशि-
कर्क राशि के लिए यह समय बहुत लाभकारी रहने वाला है। मंगल के प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। परिवार से जुड़ी परेशानियां खत्म होती नजर आएंगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा आपको करियर में मिल सकता है।
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के लिए यह समय सुख-सौभाग्य में वृद्धि करा सकता है। इस समय आपके कार्यों की बाधाएं खत्म होंगी और सफलता प्राप्त करेंगे। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं और तारीफ करेंगे। नौकरी करने वाले कुछ जातकों को नई जिम्मेदारी या पद प्राप्त हो सकती है। धन की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
धनु राशि-
धनु राशि वालों को कोई सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। अपनों में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी और निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अटके हुए धन की वापसी होने से मानसिक राहत मिल सकती है।
मीन राशि-
मीन राशि के लिए यह समय अच्छा रहेगा। इस समय आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार के योग हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कार्यों की बाधाएं दूर होने से मानसिक दबाव खत्म होगा। इस समय जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता हासिल करेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है।
















