ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस को बड़ा झटका: 10 नेताओं ने PCC चीफ दीपक बैज को दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जिले के 10 वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) प्रमुख दीपक बैज को एक साथ अपना इस्तीफा भेजा है। इसमें नवनियुक्त महामंत्री, 3 जिला सचिव और 6 मंडलध्यक्षों शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफे का कारण पार्टी में निर्णय लेने की प्रक्रिया और स्थानीय नेताओं की अनदेखी बताई जा रही है। इन नेताओं का आरोप है कि स्थानीय मुद्दों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

कांग्रेस में अंतर्कलह, बलरामपुर में 10 नेताओं ने दिया इस्तीफा

बलरामपुर में कांग्रेस में अंतर्कलह देखने को मिली. जहां कांग्रेस जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद एक साथ 10 नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. नेताओं ने परिवारवाद को बढ़ावा देने और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. वहीं सभी नेताओं ने PCC चीफ दीपक बैज को इस्तीफा भेज दिया है.

What's your reaction?

Related Posts