ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में बड़ी कार्रवाई, ‘बादाम देने’ वाले वीडियो के बाद एक्शन

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में बड़ी कार्रवाई की गई. जहां अधिकारी को बादाम देने और फाइल दबाने के आरोप वाला वीडियो वायरल होने के बाद संपदा अधिकारी एल.पी. बंजारे और सहायक पुन्नम बंजारे पर एक्शन लिया गया है.

हाउसिंग बोर्ड के दो अधिकारियों पर गिरी गाज

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आई. वहीं फाइल दबाने के आरोपों पर कार्रवाई करते हुए संपदा अधिकारी एल.पी. बंजारे और सहायक पुन्नम बंजारे मुख्यालय अटैच किया गया. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

  • दरअसल, ये पूरा मामला तिफरा हाउसिंग बोर्ड ऑफिस से जुड़ा हुआ है.
  • लगभग एक साल पहले तरुण साहू नाम के युवक ने तिफरा में फ्लैट खरीदा था.
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी विभाग फाइल नहीं खोज पाया.
  • जब भी युवक रजिस्ट्रेशन और फाइल की जानकारी के लिए ऑफिस पहुंचता तो कहा जाता कि फाइल गुम गई है. इससे युवक परेशान था.

युवक ने अधिकारी के टेबल पर रखे बादाम

युवक ने परेशान होकर 500 ग्राम बादाम खरीदकर ऑफिस पहुंचा और अधिकारी की टेबल पर बिखेर दिया. पीड़ित युवक ने कहा कि इससे उन्हें याद आ जाएगा कि फाइल कहां गुम हो गई है. इस पूरे मामले का तरुण साहू ने वीडियो बनाया. इसमें बताया कि वह एक साल से ऑफिस के चक्कर लगा रहा है. अधिकारी उसका काम नहीं कर रहे हैं, हर बार फाइल गुमने का बहाना बना देते हैं.

युवक को वीडियो में ये कहते हुए सुना जा सकता है कि फाइल एक साल से गुम है. शायद आपकी याददाश्त कमजोर हो गई है. आप बादाम खाइए और फाइल ढूंढिए. याद आए तो बता दीजिएगा कि फाइल कहां रखी हुई है. पिछले एक साल से मुझे परेशान करके रखा है.

मैनेजर ने भी युवक पर लगाए आरोप

इस मामले में छत्तीसगढ़ आवास बोर्ड की सहायक स्टेट मैनेजर पूनम बंजारे ने तरुण साहू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल 2016 को दोपहर करीब 1 बजे, जब वह अपने कार्यालय में शासकीय कार्य कर रही थी, तभी तरुण साहू बिना अनुमति उनके कक्ष में प्रवेश कर गए. आरोप है कि उन्होंने कार्यालयीन कार्य में बाधा डालते हुए अभद्र और अपमानजनक व्यवहार किया.

What's your reaction?

Related Posts