ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

“ऑपरेशन अमानत” के तहत डेढ़ लाख रुपये का खोा लैपटॉप सुरक्षित लौटाया गया

रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से यात्री को मिला सामान

नागपुर। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव में पदस्थ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में “ऑपरेशन अमानत” के तहत 7 मई 2026 को सराहनीय कार्य करते हुए लगभग ₹1.55 लाख मूल्य का खोया हुआ लैपटॉप सुरक्षित उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मसूनी कक्ष नागपुर से शाम 6:50 बजे रेल मदद के माध्यम से सूचना मिली कि प्लेटफार्म क्रमांक 2 स्थित अक्षिता काउंटर के पास एक पिट्ठू बैग छूट गया है, जिसमें लैपटॉप रखा हुआ है। सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक एन. के. साहू तत्काल मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। जांच के दौरान स्टील की कुर्सी पर एक काले रंग का पिट्ठू बैग मिला। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन बैग के मालिक का पता नहीं चल सका। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से बैग को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लाया गया तथा संबंधित अधिकारियों और बैग स्वामी को सूचना दी गई।

कुछ देर बाद लगभग शाम 7 बजे मयूर श्रीवास्तव पोस्ट पर पहुंचे और बताया कि उक्त बैग उनके जीजाजी राज जौहरी का है, जो ट्रेन क्रमांक 12772 एक्सप्रेस से राजनांदगांव से हैदराबाद यात्रा कर रहे थे और प्लेटफार्म पर ही गलती से लैपटॉप बैग भूल गए थे। इस संबंध में रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

सत्यापन के लिए संबंधित व्यक्ति से फोन पर चर्चा कर आधार कार्ड एवं टिकट की जांच की गई, जिसमें जानकारी सही पाई गई। इसके बाद पोस्ट में उपस्थित गवाहों के समक्ष बैग में सुरक्षित रखे लैपटॉप सहित पूरा सामान मयूर श्रीवास्तव को सुपुर्द किया गया। सामान की अनुमानित कीमत लगभग ₹1,55,000 बताई गई है।

रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता और ईमानदारी से प्रभावित होकर संबंधित व्यक्ति ने आरपीएफ टीम का आभार व्यक्त किया और कार्य की सराहना की।

What's your reaction?

Related Posts