ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बीजापुर में नक्सलियों का बंकर ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार और मशीनें बरामद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का एक भूमिगत बंकर (कैश) बरामद किया है, जहां से हथियारों और मशीनों का बड़ा जखीरा मिला है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान के तहत की गई। इलाके में चल रहे सघन तलाशी अभियान के दौरान यह बंकर जंगल क्षेत्र में मिला, जिसे नक्सलियों द्वारा गुप्त रूप से इस्तेमाल किया जा रहा था। बरामद सामान में हथियार, विस्फोटक सामग्री और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें शामिल बताई जा रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह ठिकाना नक्सलियों की गतिविधियों और लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

बीजापुर में मिला नक्सलियों का बंकर

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को डोडीतुमनार के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा विस्फोटक सामग्री और हथियार छिपाए जाने की पुख्ता सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर पुलिस सहायता केंद्र ‘पीडिया’ और ‘थाना गंगालूर’ की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया. जंगल की तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को जमीन के भीतर छिपाकर बनाया गया एक बंकर मिला. बम निरोधक दस्ते (BDDS) द्वारा सुरक्षा जांच और डिमाईनिंग की कार्रवाई के बाद जब बंकर की तलाशी ली गई, तो वहां मशीनों और हथियारों का बड़ा भंडार मिला. बरामद सामग्रियों को देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि माओवादी इसका उपयोग हथियार बनाने या मरम्मत करने के लिए कर रहे थे.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद की गई सामग्री को जब्त कर लिया गया है और इस संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. इलाके में सुरक्षा बलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है और सर्चिंग ऑपरेशन जारी है.

महिला नक्सली ने भी किया सरेंडर

इधर आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में 5 लाख रुपए ईनामी महिला माओवादी आज सरेंडर किया है. सरेंडर करने वाली महिला नक्सली पोडियम लक्ष्मी बीजापुर जिले के उसुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. जो DKSZC की सदस्य थी. लक्ष्मी लंबे समय से छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश बॉर्डर में सक्रिय थी.

What's your reaction?

Related Posts