ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगबस्तर संभाग

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: जगदलपुर से सीधे हजरत निजामुद्दीन तक समर स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. बस्तर और आसपास के यात्रियों के लिए जगदलपुर से नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. इससे बस्तर, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के यात्रियों को उत्तर भारत पहुंचने के लिए अतिरिक्त सुविधा भी देगी.

जगदलपुर से हजरत निजामुद्दीन तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

  • यात्रियों की सुविधा के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने ‘ट्रेन-ऑन-डिमांड’ समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला किया है.
  • रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 08519 जगदलपुर-हजरत निजामुद्दीन समर स्पेशल 21 मई 2026 को सुबह 11 बजे जगदलपुर से रवाना होगी और 23 मई को सुबह 9 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी.
  • वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 08520 हजरत निजामुद्दीन-जगदलपुर समर स्पेशल 25 मई को रात 2 बजे रवाना होकर 26 मई को रात 11 बजे जगदलपुर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों में होगा स्टापेज

यह ट्रेन कोरापुट, रायपुर, नागपुर और आगरा कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे बस्तर समेत कई इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा. इसके अलावा विशाखापत्तनम से फरीदाबाद के बीच भी समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो अरकू, कोरापुट, रायपुर और नागपुर रूट से होकर चलेगी. रेलवे के अनुसार सभी स्पेशल ट्रेनों में 22 कोच होंगे, जिनमें जनरल, स्लीपर और दिव्यांगजन के लिए विशेष कोच शामिल हैं. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय सारिणी की जानकारी लेकर इस सुविधा का लाभ उठाएं.

22 कोच के साथ मिलेगी विशेष सेवा

समर स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे. इनमें 18 स्लीपर क्लास, 2 सामान्य श्रेणी तथा 2 सेकंड क्लास लगेज कम दिव्यांगजन कोच शामिल रहेंगे. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले आधिकारिक रेलवे पूछताछ केंद्र या वेबसाइट के माध्यम से ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें. रेलवे के अनुसार इस ट्रेन के लिए आरक्षण जल्द शुरू किया जाएगा.

What's your reaction?

Related Posts