ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

मोदी कैबिनेट से 12 मंत्रियों की होगी छुट्टी… राज्यसभा चुनाव के बाद होगा फैसला, जानिए किसे किया जाएगा शामिल?

Cabinet Reshuffle: केंद्र की मोदी सरकार 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के ठीक बाद कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी है, जिसमें कई मंत्रियों को बदला जा सकता है और सहयोगियों को जगह मिल सकती है।

Modi Cabinet Reshuffle: केंद्र की नरेंद्र मोदी कैबिनेट में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि 18 जून को राज्यसभा की 26 सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव के बाद इसका ऐलान किया जाएगा। अटकलें हैं कि इस बार कम से कम 12 राज्यमंत्रियों की मोदी कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता या फिर उनके मंत्रालयों में फेरबदल किया जा सकता है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी अगले साल  उत्तर प्रदेश और राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोर-शोर से जुटी है। इन चुनावों को देखते हुए मोदी सरकार कैबिनेट में बड़ा बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट में सुत्रों के हवाले से कहा गया है कि कम से कम 2 2 कैबिनेट मंत्री और 3 राज्य मंत्रियों की परिषद से विदाई तय है। चर्चा यह भी है कि एक वरिष्ठ मंत्री को दक्षिण भारतीय राज्यों में पार्टी की कमान दी जा सकती है।

किन्हें मिलेगी कैबिनेट में जगह?

सुत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार की नई कैबिनेट में JD(U), TDP, NCP और RLM जैसे सहयोगी पार्टियों को जगह मिल सकती है। माना जा रहा है कि इसमें नीतीश कुमार की JD(U) और चंद्रबाबू नायडू की TDP को सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है। जबकि, NCP और RLM के नेताओं को  राज्यमंत्री का पद दिए जाने की संभावना है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कई मंत्री ऐसे है किनका राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। उन्हें इस साल या 2027 की शुरूआत में संगठन में भेजा जा सकता है। इनमें उन मंत्रियों का नाम शामिल है, जो 70 साल या उससे अधिक उम्र के हैं। भाजपा इन्हें बदलकर नए चहरों को शामिल करने की तैयारी कर रही है।

राज्यसभा चुनाव के बाद हो सकता है फेरबदल

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में यह फेरबदल 18 जून के बाद किए जाएगा। मोदी सरकार फेरबदल से पहले राज्यसभा की 26 सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव को जीतने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहती है।

18 जून को होने वाले चुनाव में कर्नाटक, गुजरात और आंध्र प्रदेश की चार-चार सीट, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीट, झारखंड की दो सीट तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम की एक-एक सीट शामिल हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र और तमिलनाडु से राज्यसभा की एक-एक सीट के लिए उपचुनाव भी होगा।

What's your reaction?

Related Posts