रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन-4 स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक-34 में शनिवार को 48 लाख 10 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे ने निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, जोन-4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू तथा स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर कार्यों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा एवं महापौर मीनल चौबे ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नवस्वीकृत कार्यों के पूरा होने से वार्डवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भूमिपूजन किए गए कार्यों में कलेक्टोरेट परिसर में 28 लाख 20 हजार रुपये की लागत से नवीन आकांक्षीय शौचालय का निर्माण प्रमुख है। इसके अलावा राजातालाब स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थल पर 5 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कराया जाएगा।
यादवपारा भवन के समीप 9 लाख 90 हजार रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य भी स्वीकृत किया गया है। वहीं गांधी चौक राजातालाब स्थित सार्वजनिक सामुदायिक भवन में अतिरिक्त निर्माण कार्य 5 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
कार्यक्रम में जोन-4 की जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों को तत्काल प्रारंभ कर निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए तथा कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
Also Read:
- RPF में तबादला प्रक्रिया पर उठे सवाल, पोस्टिंग के बाद तत्काल Raipur वापसी के आरोप
- NHM कर्मचारियों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा
- ‘रामायण’ में ‘लक्ष्मण’ बन मशहूर हुए सुनील लहरी, अब एक्टिंग छोड़ कर रहे खेती-बाड़ी, फार्म में उगाए पपीता-केले और काजू
- रायपुर उत्तर में 48.10 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, नागरिकों को मिली बड़ी सौगात
- पंडरी कपड़ा बाजार और नालों की सफाई व्यवस्था पर महापौर मीनल चौबे सख्त


















