ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

गुजरात के नंद घरों का मॉडल देखने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, आंगनबाड़ी व्यवस्था का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गुजरात प्रवास के दौरान गांधीनगर यूनिट-2 के ग्राम करई स्थित नंद घरों (आंगनबाड़ी केंद्रों) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और वहां बच्चों को दी जा रही सेवाओं को करीब से देखा। उन्होंने केंद्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और शुरुआती शिक्षा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

बच्चों के सीखने के वातावरण को समझा

निरीक्षण के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नंद घरों की कार्यप्रणाली को समझा। ये केंद्र केवल सेवा केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के शुरुआती जीवन को संबल देने और माताओं तक जरूरी सहयोग पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। यहां मिलने वाली देखभाल और सीखने का वातावरण बच्चों के आत्मविश्वास और विकास की नींव मजबूत करता है। गुजरात के नंद घरों में देखे गए ये प्रयास छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों को और आधुनिक व प्रभावी बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

गुजरात की मंत्री से सचिवालय में की भेंट

गांधीनगर स्थित सचिवालय में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गुजरात की महिला एवं बाल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सामरी की विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, गुजरात के महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव राकेश शंकर और छत्तीसगढ़ की विभागीय संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। मुलाकात के दौरान विभागीय योजनाओं, आंगनबाड़ी सेवाओं और महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा गुजरात में योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई।

What's your reaction?

Related Posts