29 जून 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जाएगी। यह ज्येष्ठ पूर्णिमा बेहद ही खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन 150 सालों बाद गजकेसरी और त्रिकोणीय योग का संयोग बनने जा रहा है। बता दें कि जब चंद्र और गुरु एक-दूसरे से केंद्र स्थान में होते हैं तब गजकेसरी योग बनता है। ज्योतिषों के मुताबिक, गजकेसरी योग इन 5 राशियों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। इन्हें धन-समृद्धि और सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि गजकेसरी योग किन राशियों के लिए लाभदायक रहेगा।

मेष राशि
ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन मेष राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि की संभावना है। आर्थिक पक्ष पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी गजकेसरी योग अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके रुके हुए सारे काम बिना बाधा के पूरे हो जाएंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गजकेसरी योग सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। कारोबारियों के लिए यह योग बहुत ही फायदेमंद रहेगा। कारोबार में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है जिससे जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। अचानक से धन का लाभ मिलेगा। करियर में भी अपार सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन खुशियों से भरा रहेगा। यह समय निवेश के लिए अति उत्तम है, जिसमें आगे चलकर फायदा मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। घर-परिवार में शांति और खुशी का माहौल रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन अत्यंत ही लाभकारी रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रमोशन मिल सकता है और आय में भी वृद्धि हो सकती है। कारोबारियों को भी अपने कारोबार में लाभ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने के योग हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


















