ब्रेकिंग खबरें

अपराध

दो एक्ट्रेसेस का एक रात के लिए 2 लाख में किया सौदा, मेकअप आर्टिस्ट गिरफ्तार, हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भी हुआ भंडाफोड़

मुंबई में पुलिस ने गिरगांव के हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है और मराठी और बंगाली फिल्मों की एक एक्ट्रेस को रेस्क्यू किया है. उसका एक रात के लिए दो लाख में सौदा किया गया था.

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच (यूनिट-4) ने गिरगांव स्थित एक प्रेस्टिजियस होटल में छापा मारकर कथित हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में फिल्म और टेलीविजन जगत से जुड़ी दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जबकि एक महिला मेकअप आर्टिस्ट को कथित तौर पर देह व्यापार के लिए दलाली करने और महिलाओं को इस धंधे में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

दो लाख में किया दो महिला एक्ट्रेस का सौदा

पुलिस के अनुसार, आरोपी मेकअप आर्टिस्ट ने दो महिलाओं के लिए एक रात का कुल 2 लाख रुपये का सौदा तय किया था, कथित तौर पर प्रति महिला 1 लाख रुपये की राशि तय की गई थी. ग्राहक से रकम लेने के बाद आरोपी दोनों महिलाओं को गिरगांव के होटल लेकर पहुंची, जहां पहले से जाल बिछाकर बैठी क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 

आर्थिक तंगी का कथित तौर पर उठाया गया फायदा

शुरुआती जांच में सामने आया है कि रेस्क्यू की गई महिलाओं में एक मराठी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्री है, जबकि दूसरी बंगाली फिल्म और हिंदी टीवी-फिल्मों में छोटे किरदार निभा चुकी कलाकार है. पुलिस का कहना है कि मराठी अभिनेत्री महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्र से फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थी. लंबे समय से काम न मिलने और आर्थिक तंगी का कथित तौर पर फायदा उठाकर आरोपी ने उसे पैसों का लालच दिया और देह व्यापार के नेटवर्क में शामिल करने की कोशिश की. 

पुलिस कर रही है पूरे नेटवर्क की जांच

मुंबई पुलिस अब इस मामले में यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित रैकेट से फिल्म इंडस्ट्री के अन्य लोग, बिचौलिए या कोई संगठित गिरोह जुड़ा है या नहीं. आर्थिक लेन-देन की भी जांच की जा रही है। पुलिस होटल प्रबंधन की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है, फिलहाल रेस्क्यू की गई महिलाओं की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. 

What's your reaction?

Related Posts