ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़रायपुर संभागराष्ट्रीय

पेट्रोल-डीजल महंगा पड़ने लगा छात्रों पर, HNLU ने मेस फीस में 5% की बढ़ोतरी की

छत्तीसगढ़ के Hidayatullah National Law University (HNLU) ने हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों की मेस फीस में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद छात्रों को सालाना करीब 2 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च करना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पिछले दो वर्षों से लगातार बढ़ती महंगाई के बावजूद मेस शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई थी। हालांकि, इस दौरान खाद्य सामग्री, एलपीजी (गैस) और परिवहन पर होने वाले खर्च में लगातार इजाफा हुआ है, जिससे मेस संचालन की लागत काफी बढ़ गई है। प्रशासन का कहना है कि बढ़ती लागत को देखते हुए मेस की गुणवत्ता और नियमित संचालन बनाए रखने के लिए शुल्क में 5 प्रतिशत का संशोधन करना आवश्यक हो गया था। इसी कारण हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए नई दरें लागू की गई हैं। विश्वविद्यालय के इस निर्णय के बाद छात्रों के वार्षिक खर्च में लगभग 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी। प्रशासन का कहना है कि संशोधित शुल्क का उद्देश्य केवल बढ़ी हुई संचालन लागत की भरपाई करना है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर भोजन और मेस सेवाएं लगातार उपलब्ध कराई जा सकें।

नई दरें लागू

नई दरों के तहत अब प्रत्येक छात्र से प्रतिदिन 147 रुपये की जगह 154.35 रुपये मेस शुल्क लिया जाएगा. यानी हर दिन 7.35 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. यदि किसी छात्र का हॉस्टल में रहने का समय एक शैक्षणिक सत्र में लगभग 260 दिन माना जाए, तो उसे पूरे सत्र के दौरान करीब 2,000 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे.

महंगाई बनी वजह

विश्वविद्यालय ने बताया कि हाल के वर्षों में कमर्शियल एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे भोजन तैयार करने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की लागत बढ़ गई है. इसी वजह से मेस संचालित करने वाले कैटरिंग ठेकेदार ने शुल्क में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था. हालांकि, प्रशासन के साथ हुई चर्चा के बाद इसे घटाकर 5 प्रतिशत पर सहमति बनी.

विश्वविद्यालय ने दी सफाई

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि मेस शुल्क से विश्वविद्यालय को किसी प्रकार का आर्थिक लाभ नहीं मिलता. छात्रों से प्राप्त पूरी राशि कैटरिंग सेवा उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार को दी जाती है, जबकि विश्वविद्यालय केवल मेस संचालन की निगरानी, ऑडिट और समन्वय की जिम्मेदारी निभाता है.

सुविधाओं का भी होगा विस्तार

इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने जानकारी दी कि हॉस्टल के सी और डी ब्लॉक के डाइनिंग हॉल को एयर कंडीशनिंग सुविधा से लैस किया गया है. साथ ही, मौजूदा शैक्षणिक सत्र के दौरान मेस और हॉस्टल से जुड़ी अन्य सुविधाओं के विस्तार और नवीनीकरण की भी योजना बनाई गई है.

What's your reaction?

Related Posts