ब्रेकिंग खबरें

ट्रेंडिंगछत्तीसगढ़

कोयला घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष का बेटा वैभव अग्रवाल हिरासत में, ईओडब्ल्यू की पूछताछ तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित कोयला घोटाले की जांच में एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बहुचर्चित कथित कोयला घोटाले में दर्ज एफआईआर में रामगोपाल अग्रवाल और उनके बेटे वैभव अग्रवाल दोनों के नाम पहले से शामिल हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल फिलहाल फरार हैं, जबकि वैभव अग्रवाल से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी हिरासत के दौरान मिले तथ्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। माना जा रहा है कि 24 घंटे की हिरासत अवधि पूरी होने से पहले वैभव अग्रवाल को ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि यह कथित कोयला घोटाला पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल से जुड़ा बताया जाता है और इसकी जांच विभिन्न एजेंसियों द्वारा लगातार जारी है। मामले में अब तक कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है, जबकि कुछ आरोपी अभी भी जांच एजेंसियों की गिरफ्त से बाहर हैं।

What's your reaction?

Related Posts